Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद रायपुर में हत्या की पहली वारदात, चाकू मारकर युवक को उतारा मौत के घाट

रायपुर। Raipur Murder News: राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी सामने आ रही है। जहां कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद हत्या की पहली वारदात सामने आई है। समता कॉलोनी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र के हाथी चौक पटरी के पास की बताई जा रही है। जहां एक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान दुर्गेश साहू के रूप में हुई है। जो की गुढ़ियारी का रहने वाला है।

Raipur Murder News: बता दें कि, कमिश्नरेट लागू होने के बाद पुलिस हर रोज रात में पैदल गस्त कर रही है। चाकूबाज और अड्डेबाजों के ठिकानों में दबिश के बावजूद भी हत्या की वारदात सामने आई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एफएसएल और पुलिस की टीम पहुंची। फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

 

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close