Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

फिर उड़ी कानून की धज्जियां, प्रेमी के जन्मदिन पर मिलने गई गर्लफ्रेंड ने जेल के अंदर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया में हो रहा वायरल

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Central Jail Video: रायपुर सेंट्रल जेल से सामने आया एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि जेल में बंद एक मुजरिम की प्रेमिका युवक के जन्मदिन पर उससे मिलने पहुंची थी। इसी दौरान मुलाकात कक्ष के भीतर ही वीडियो बनाया गया, वह भी खुलेआम और बेखौफ अंदाज़ में।

हैरानी की बात यह है कि वीडियो में खुद कैदी कैमरे के सामने पोज़ देता नजर आ रहा है, मानो जेल नहीं बल्कि कोई निजी स्थान हो। सबसे गंभीर सवाल यह है कि जेल के भीतर मोबाइल फोन कैसे पहुंचा? क्या सुरक्षा जांच सिर्फ दिखावे तक सीमित रह गई है?

जेल प्रबंधन को इस पूरे घटनाक्रम की भनक तक नहीं लगी, जो साफ तौर पर भारी लापरवाही को दर्शाता है। यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि आए दिन जेल प्रशासन की चूक उजागर हो रही है। अब अपराधियों के मन से जेल का डर पूरी तरह खत्म होता नजर आ रहा है। न कानून का भय, न पुलिस का खौफ और न ही जेल का अनुशासन।

Raipur Central Jail Video: ऐसे में सवाल उठता है कि अगर जेल जैसी सुरक्षित जगह पर नियमों का इस कदर मज़ाक उड़ाया जा रहा है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या भरोसा? यह घटना न सिर्फ जेल प्रशासन के लिए शर्मनाक है, बल्कि पूरे सिस्टम पर एक करारा तमाचा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर ठोस कार्रवाई करता है या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close