[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

फ्लाइट में साबुन में लाखों की कोकीन छिपाकर ले जा रहा था नाइजीरयन युवक, रावतपुरा यूनिवर्सिटी का है स्टूडेंट, जानें कैसे हुआ खुलासा

हिमांशु पेटल/ रायपुर। Cocaine Seized At Airport: रायपुर एयरपोर्ट से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है, जहां डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस यानी DRI की टीम ने कोकीन तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। DRI ने एयरपोर्ट के अंदर एक पैसेंजर को 270 ग्राम कोकीन के साथ हिरासत में लिया है। आरोपी नाइजीरियन मूल का युवक बताया जा रहा है, जिसकी पहचान नाइजीरिया निवासी हेनरी टोचक्यू के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट से रायपुर पहुंचा था। एयरपोर्ट पर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर DRI की टीम ने उसे रोका और तलाशी के दौरान उसके पास से 270 ग्राम कोकीन बरामद की गई। जिसकी कीमत 25 लाख रूपये है,हैरानी की बात यह है कि आरोपी कोकीन को साबुन की बट्टी के अंदर छिपाकर ला रहा था, ताकि सुरक्षा जांच से बच सके।

Cocaine Seized At Airport:  बताया जा रहा है कि आरोपी रायपुर स्थित रावतपुरा यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है। कोकीन बरामद होने के बाद DRI की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर DRI ऑफिस ले जाया, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। DRI अब इस मामले में आरोपी के *फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज* खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और नेटवर्क कितना बड़ा है। रायपुर एयरपोर्ट पर की गई यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close