छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर
छत्तीसगढ़ में बदल रहा मौसम का मिजाज, कहीं बारिश का अलर्ट, तो कहीं ठंड और गर्मी, बच्चों में बढ़ा हाइपोथर्मिया का खतरा
रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसके साथ ही रायपुर में सुबह से कोहरा तो वहीं अंबिकापुर में सबसे ज्यादा ठंड देखने को मिल रही है। वहीं इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
बता दें कि, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। मौसम में बदलाव होने के वजह से बच्चों मेंहाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ गया है।
Advertisement




