Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर में फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

रायपुर/बिलासपुर। Happy Republic Day 2026:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बिलासपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। ऐसे में सीएम साय ने बिलासपुर पुलिस परेड मैदान में सुबह 9:00 बजे गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होकर झंडा फहराया। इस दौरान विधायक धर्मलाल कौशिक विधायक अमर अग्रवाल भी शामिल हुए।

बता दें कि, ध्वारोहण के बाद सीएम ने प्रदेश के नाम संबोधन किया। वहीं  परेड में 13 टुकड़ियों ने सीएम विष्णु देव साय को सलामी दी। इस दौरान प्रदेश के विकास गाथा को प्रदर्शित करती झांकियों की प्रस्तुति की गई।

Happy Republic Day 2026: वहीं इन सब के बाद सीएम करीब 12:00 सर्किट हाउस बिलासपुर से सिंधु अमर धाम तीर्थ चकरभाठा पहुंचेंगे और 12:55 को मुख्यमंत्री साय रायपुर लौटेंगे। इसके बाद  शाम 6:00 बजे लोकभवन में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे और 7:00 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close