Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर साहित्य उत्सव का आगाज आज से, छत्तीसगढ़ सहित देशभर के साहित्यकार, कलाकार देंगे प्रस्तुति

रायपुर। Raipur Sahitya Utsav: राजधानी रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आज से 3 दिवसीय साहित्य महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें देशभर के साहित्यकार, कवि, विचारक और कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। छत्तीसगढ़ की साहित्यिक व सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच मिलेगा। इसके साथ ही  साहित्यिक संवाद, कविता पाठ और विचार-मंथन इस उत्सव का हिस्सा होंगे।

वहीं इस तीन दिवसीय महोत्सव में छत्तीसगढ़ सहित देशभर के नामी ख्याति प्राप्त साहित्यकार राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, कवर्धा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा मौजूद भी मौजूद हैं।

Raipur Sahitya Utsav: इस साहित्य उत्सव में युवाओं और नवोदित रचनाकारों के लिए विशेष ओपन माइक सत्र होगा। छात्रों और युवाओं में साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने पर विशेष फोकस होगा। इसके साथ ही प्रतिष्ठित प्रकाशन समूहों की पुस्तक स्टॉल लगेंगी। इतना ही नहीं 3 दिन रायपुर से उत्सव स्थल तक निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध रहेगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close