छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
राजनांदगांव–नागपुर तीसरी लाइन में इंटरलॉकिंग काम के कारण,14 ट्रेनें रहेंगी रद्द

प्रविंस मनहर/रायपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अधोसंरचना विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में राजनांदगांव–नागपुर तीसरी लाइन परियोजना के तहत तुमसर रोड यार्ड में 24 जनवरी से 31 जनवरी तक नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। रेलवे के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस तकनीकी कार्य के चलते कुल 14 ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। इनमें से 6 ट्रेनें 24 जनवरी से 31 जनवरी तक नहीं चलेंगी, जबकि शेष 8 ट्रेनें 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच रद्द रहेंगी। रद्द की गई ट्रेनों में अधिकांश पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जो रायपुर और नागपुर के बीच संचालित होती हैं। ऐसे में इस रूट पर प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
Advertisement




