क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
गरियाबंद में नक्सल गतिविधियों को बड़ा झटका, 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

प्रविंस मनहर/रायपुर – गरियाबंद जिले में नक्सल गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले सक्रिय 9 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण कर नक्सल विचारधारा को छोड़ने का ऐलान किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 6 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। इन सभी ने रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के समक्ष 3 एके-47,2 एसएलआर और एक 303 राइफल सहित अन्य हथियार व सामग्री सौंप दी है। ये नक्सली लंबे समय से जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में सक्रिय थे। लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की दबावपूर्ण कार्रवाई और सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।
Advertisement




