Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

26 जनवरी से पहले हमला कर सकते हैं बांग्लादेशी आतंकी ! सुरक्षा एजेंसियों नेदिल्ली समेत कई राज्यों में जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। Republic Day Security Alert: गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) से पहले दिल्ली समेत कई राज्यों में सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और कट्टरवाद अपने चरम पर पहुंच गया है। खालिस्तानी आतंकवादियों और बांग्लादेशी समूहों से दिल्ली समेत कई शहरों में हमले की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया।

खुफिया सूत्रों के अनुसार, पंजाब से जुड़े गैंगस्टर विदेशी खालिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सक्रिय हैं। जम्मू-कश्मीर में LoC पर ड्रोन और संदिग्ध गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे सतर्कता बरती जा रही है। जम्मू-कश्मीर में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) तलाशी अभियान चला रहा है, जबकि दिल्ली में हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित रहेगा। सभी सीमावर्ती इलाकों, शहरों और संवेदनशील स्थानों पर चप्पे-चप्पे की निगरानी हो रही है।

बता दें कि, इन संवेदनशील क्षेत्रों में लाल किला, ISBT कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, खारी बावली, सदर बाजार और मेट्रो स्टेशन शामिल हैं, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील माना जाता है।  सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि, ये गैंगस्टर हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सक्रिय हैं और धीरे-धीरे खालिस्तानी आतंकवादी तत्वों से संबंध बना रहे हैं।

Republic Day Security Alert: वहीं 26 जनवरी 2026 के पहले पखवाड़े के दौरान उत्तरी दिल्ली में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, ऐतिहासिक स्थानों, प्रमुख बाजारों और परिवहन केंद्रों सहित संवेदनशील स्थानों पर चार मॉक ड्रिल अभ्यास किए गए, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। गणतंत्र दिवस को देखते हुए राजधानी दिल्ली समेत कई संवेदशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए  गए हैं।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close