Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

घर में आग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत, फायर ब्रिगेड की देरी पर फूटा लोगों का गुस्सा

रायपुर। Raipur Fire News: राजधानी रायपुर से लगे टाटीबंद इलाके से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की बुजुर्ग को अपने चपेट में ले लिया। जिससे की उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। रूम हीटर से घर में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, आग सुबह 7 बजे लगी थी। बताया गया कि, घर में  ताला बंद कर बेटा काम से बाहर गया था। आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने बुजुर्ग की जान का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी तेज थी की पड़ोसी दरवाजा नहीं खोल पाए। इस दौरान बुजुर्ग मदद के लिए चीखता रहा, लेकिन आग की तेज लपटों ने बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया और 70 वर्षीय राजकुमार गुप्ता की जिंदा जलने से मौत हो गई।

Raipur Fire News: वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि, आग लगने के डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। अगर समय से फायर ब्रिगेड पहुंचती तो बुजुर्ग की जान बच सकती थी। फ़ायर ब्रिगेड के देर से आने के कारण लोगों में काफ़ी आक्रोश है। वहीं इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close