Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

राजधानी में दिखा रफ्तार का कहर, दुकान में जा घुसी तेज रफ्तार कार, हादसे में नाबालिग बच्ची गंभीर रूप से घायल

रायपुर। Raipur Accident: राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में बीती रात एक तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जो बेकाबू होकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी। इस हादसे में एक नाबालिग बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।

मिली जानकारी के अनुसार, कैलाशपुरी रोड पर शुक्रवार को सड़क किनारे की एक दुकान में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जा घुसी। इस दुर्घटना में दुकान में मौजूद एक नाबालिग बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Raipur Accident: वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि, तेज रफ्तार के कारण चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सीधे उनकी दुकान में जा घुसा। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हादसे की पूरी परिस्थितियों का स्पष्ट आकलन किया जा सके। इस हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है।

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close