छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
पुरखौती मुक्तांगन बनेगा देशभर के साहित्यकारों का संगम स्थल, इस दिन होने जा रहा है रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन
रायपुर। Raipur Sahitya Utsav 2026: राजधानी के नवा रायपुर में 23 से 25 जनवरी तक‘आदि से अनादि तक’ केंद्रीय विचार के साथ साहित्य उत्सव आयोजित होगा। पुरखौती मुक्तांगन देशभर के साहित्यकारों का संगम स्थल बनेगा।
बता दें कि,भव्य उद्घाटन समारोह से रायपुर साहित्य उत्सव की शुरुआत होगी। देश के नामचीन साहित्यकार, कवि और विचारक इस उत्सव में भाग लेंगे। साहित्यिक संवाद, विचार-मंथन और पुस्तक विमोचन आकर्षण होंगे।
Raipur Sahitya Utsav 2026: वहीं युवाओं के लिए विशेष सत्र होंगे, जिसमें अब तक 4,000 से अधिक पंजीकरण हुए हैं। विख्यात कवियों की मौजूदगी में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें देश के प्रतिष्ठित प्रकाशकों की भागीदारी से पुस्तक मेला सजेगा।
यह भी देखें
Advertisement




