Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ जिसने की लीथियम खदान की नीलामी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पी दयानंद ने दी जानकारी

रायपुर। CG News: खनिज साधन विभाग विभाग द्वारा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें  विभागीय दो वर्ष की उपलब्धि को लेकर जानकारी दी गई है। साथ ही पी दयानंद सचिव ने आगामी तीन वर्ष के कार्ययोजना की जानकारी दी। इस दौरान खनिज विभाग के अध्यक्ष सौरभ सिंह भी मौजूद रहे।

विभाग के सचिव पी दयानंद ने कहा कि, छत्तीसगढ़ राज्य प्राकृतिक संसाधनों में खनिज संपदा में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। योजनाबद्ध खनन नीतियों से राज्य के खनिज राजस्व में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राज्य गठन के समय 429 करोड़ से बढ़कर 2024-25 में खनिज राजस्व 14,592 करोड़ तक पहुंचा। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बना जिसने लीथियम खदान की नीलामी की।

उन्होंने कहा कि, वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिसंबर 2025 तक 10,345 करोड़ का खनिज राजस्व प्राप्त हुआ। 2025-26 के अंत तक लगभग 17,000 करोड़ राजस्व लक्ष्य की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़। देश के कुल खनिज उत्पादन में छत्तीसगढ़  की औसतन 17% हिस्सेदारी रही। वहीं राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में खनिज क्षेत्र का लगभग 10% योगदान रहा। पीएम खनिज कल्याण क्षेत्र योजना 2024 के अनुरूप DMF नियमों में संशोधन हुआ और इसके साथ ही DMF के तहत अब तक 16,742 करोड़ रुपये का अंशदान प्राप्त हुए।

खनन प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1,07,689 विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। DMF के 75,901 कार्य पूर्ण, शेष कार्य प्रगति पर है। DMF कार्यों की निगरानी के लिए राज्य डीएमएफ पोर्टल 2.0 लागू है। खनिज खोज के लिए NMEDT के तहत 1,159 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। क्रिटिकल मिनरल्स को विकसित भारत 2047 के लिए अति महत्वपूर्ण माना गया है।  उन्होंने बताया कि, केंद्र सरकार ने नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन लागू हैं। काेरबा में लीथियम खदान से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर बना। तो वहीं सुकमा व बस्तर क्षेत्र में लीथियम व रेयर अर्थ मिनरल्स की खोज परियोजना स्वीकृत की गई।

पी दयानंद ने बताया कि, प्रदेश में विश्व स्तरीय लौह अयस्क, कोयला, चूना पत्थर, बॉक्साइट के विशाल भंडार है।डीप सीडेट, क्रिटिकल व स्ट्रेटेजिक मिनरल्स की उपलब्धता प्रमाणित है। 2015 के बाद से मुख्य खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी प्रक्रिया लागू है। अब तक कुल 61 खनिज ब्लॉकों की सफल नीलामी हुई। 4 खनिज ब्लॉकों में खनन प्रारंभ, 10 में जल्द शुरुआत की तैयारी है।

CG News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में 5 नए खनिज ब्लॉकों में खनन शुरू करने का लक्ष्य है। इस वर्ष 16 नए खनिज ब्लॉकों की नीलामी हेतु निविदा जारी है। वहीं नए ब्लॉकों में चूना पत्थर, लौह अयस्क, बॉक्साइट, गोल्ड व बेस मेटल शामिल है। साधारण रेत के लिए नवीन गौण खनिज नियम 2025 लागू किए गए तो  रेत खदानों का ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) से पारदर्शी आबंटन है। खनिज प्रशासन में डिजिटल सुधार हेतु ‘खनिज ऑनलाइन 2.0’ पोर्टल लागू किया है। गौण खनिज खदानों को भी पोर्टल से जोड़ा जा रहा है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close