[t4b-ticker]
Advertisement
Uncategorizedछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने की धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। Charandas Mahant: छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में धान खरीदी की समय सीमा को एक माह तक बढ़ाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, मोदी की गारंटी के नाम पर किसानों से धोखा हुआ। डबल स्टैंडर्ड सरकार फेल हो गई है।

उन्होंने साय सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, धान खरीदी की बदहाली से अन्नदाता आत्महत्या करने को मजबूर है। टोकन व्यवस्था, ऐप और बायोमेट्रिक सर्वर फेल होने से किसान परेशान है। 3100 रुपये समर्थन मूल्य और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के वादे जमीन पर अधूरे रह गए हैं।

Charandas Mahant:इसके साथ ही उन्होंने धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने और पीड़ित किसानों को सहायता की मांग की है। उन्होंने कहा कि, समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close