दर्दनाक हादसा… अनियंत्रित होकर खाई में गिरी तेज रफ्तार का, हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
कोरबा । Korba Road Accident: कोरबा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया गया कि, दोनों युवक तातापानी महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बांगों थाना क्षेत्र के मोरगा चौकी की है। जहां कल देर रात बिलासपुर से तातापानी जा रही ईको कार अचानकर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और देखते ही देखते कार में आग लग गई। इस दौरान कार में सवार दो युवकों को जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा रात के समय हुआ और आग इतनी भीषण थी की दोनों युवकों को बचाना संभव नहीं हो पाया।
Korba Road Accident: वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया कि, दोनों मृतक बिलासपुर के तोरवा के रहने वाले थे जो की कल शाम तातापानी में चल रहे महोत्सव में शामिल होने के लिए निकले थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




