Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली। Jagdeep Dhankhar Health: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां उनकी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें कल आनन-फानन में दिल्ली एम्स ले जाया गया है।  डॉक्टरों की टीम उनकी इलाज में जुटी हुई है।

बताया गया कि, दो दिन पहले वे वॉशरूम में बेहोश होकर गिर पड़े थे। वहीं कल 12 जनवरी 2026, दोपहर दो बजे उन्‍हें एम्स लाया गया। यहां कार्डियोलॉजी विभाग में उन्हें भर्ती कराया गया हैं। धनखड़ पहले भी कई बार बेहोश हो चुके हैं। इनमें कच्छ का रण, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली की घटनाएं शामिल हैं जहां वह उपराष्ट्रपति के रूप में सार्वजनिक कार्यक्रमों में गए थे।

Jagdeep Dhankhar Health:अधिकारियों ने बताया कि, 74 वर्षीय धनखर का एमआरआई किया गया है। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close