गरियाबंद के बाद यहां वन विभाग के रेस्ट हाउस में बार बालाओं का अश्लील डांस, वायरल हुआ वीडियो
सूरजपुर। Surajpur Obscene Dance: गरियाबंद के बाद अब सूरजपुर से भी अश्लील डांस का मामला सामने आया है। जहां कुमली वन विभाग के रेस्ट हाऊस में बार बालाओं का अश्लील डांस देखने को मिला। जिसका वीडियो भी सामनेआया है।
बता दें कि, वायरल हो रहा ये वीडियो पर्यटन स्थल कुमली वाटरफॉल में स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस का है। यहां जमकर छलके जाम गए। हालांकि ये वीडियो कुछ दिनों पुराना बताया जा रहा है। वहीं इस मामले में वन विभाग कुछ भी कहने को तैयार नहीं है चुपी साधे बैठे हुए हेैं।
Surajpur Obscene Dance:इससे पहले रविवार को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में ओपेरा की आड़ में अश्लील डांस का आयोजन किया गया। वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मैनपुर के एसडीएम तुलसी दास मरकाम को पद से हटा दिया था साथ 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।




