Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

आज से शुरू होगा 5 दिवसीय जंबूरी का आयोजन, देश विदेश से 15 हज़ार प्रतिभागी होंगे शामिल

रायपुर। National Rover Ranger Jamboree:  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम दूधिया (दुधली) में आज से प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 का आयोजन शुरू हो रहा है। यह पांच दिवसीय कार्यक्रम 9 से 13 जनवरी तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से 15,000 प्रतिभागी शामिल होंगे। राज्यपाल रमेन डेका दोपहर 2 बजे मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ करेंगे।

बता दें कि, ऐसा पहली बार होगा की छत्तीसगढ़ इस राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 2026 की मेजबानी करेगा। वहीं इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद भोजराज नाग और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। 5 दिवसीय इस भव्य आयोजन के लिए 27 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से 8000 से अधिक प्रतिभागी बालोद पहुंच चुके हैं, जबकि कुल संख्या 15 हजार तक पहुंचने की संभावना है।

National Rover Ranger Jamboree:  वहीं 13 जनवरी तक चलने वाले इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के 4252 रोवर-रेंजर सहित देश–विदेश के कुल 15 हजार प्रतिभागी शामिल होंगे। पहली बार देश में आयोजित हो रही नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी में अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों की भी भागीदारी इसे और खास बना देगी।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close