Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मुख्यमंत्री निवास में आज लगेगा इस साल का पहला जनदर्शन, जनता से सीधे संवाद करेंगे सीएम साय

रायपुर। CG Jandarshan Karykram: रायपुर मुख्यमंत्री निवास में आज दोपहर 12 बजे से जनदर्शन की शुरुआत होगी। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनता से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निवारण करेंगे। इस दौरान सीएम साय के साथ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि, जनदर्शन में प्रदेशवासी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यह साप्ताहिक कार्यक्रम जनता और सरकार के बीच सीधा पुल का काम करता है। इससे जनदर्शन में आए लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सकेगा।

CG Jandarshan Karykram: सीएम साय ने अधिकारियों को हर आवेदन का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान देने के निर्देश दिए हैं। समस्याओं का तुरंत निपटारा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इससे प्रशासन की जवाबदेही बढ़ेगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close