Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

नशे में धुत्त स्कूल वाहन चालक की लापरवाही आई सामने, ट्रक को मारी टक्कर, वाहन में सवार थे कई स्कूली बच्चे

हिमांशु पटेल/ आरंग। Arang Road Accident:आरंग क्षेत्र से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह  ग्राम उमरिया स्थित वेंकटेश्वर सिग्नेचर स्कूल की एक तेज रफ्तार वाहन ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वाहन में सवार कई स्कूली बच्चों के घायल होने की खबर है।

स्कूल प्रबंधन की लापरवाही उजागर

प्रत्यक्षदर्शियों और मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल वाहन का चालक और उसका साथी दोनों शराब के नशे में बुरी तरह धुत था। नशे की हालत में ड्राइवर वाहन को काफी तेज गति से चला रहा था, जिसके कारण वाहन पर से नियंत्रण खो गया और वाहन सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। बताया जा रहा है कि वाहन महासमुंद और आरंग क्षेत्र के बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की भारी लापरवाही देखने को मिली। घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय, प्रबंधन उन्हें स्कूल परिसर ले गया।

परिजनों का फूटा गुस्सा

इस संवेदनहीनता की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने प्रबंधन पर बच्चों की जान जोखिम में डालने का आरोप लगाया। परिजनों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है कि बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले स्कूल ने एक शराबी ड्राइवर को स्कूल वाहन को कैसे सौंप दी। ग्रामीण और परिजन अब दोषी ड्राइवर और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Arang Road Accident: वहीं घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। वहीं इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन कुछ भी कहने से बच रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close