छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में होंगे शामिल
रायपुर। Union Minister Piyush Goyal: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। जहां वे 9 और 10 जनवरी 2026 को नवा रायपुर में होने वाले इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट (IIRS 2026) में शामिल होंगे।
बता दें कि, द राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय समिट चावल उद्योग के विकास, नई तकनीकों और निर्यात संभावनाओं पर केंद्रित है।
Union Minister Piyush Goyal: देशभर के चावल उत्पादक, व्यापारी, विशेषज्ञ और 11 देशों के खरीदार हिस्सा लेंगे, जिससे हजारों करोड़ का व्यापार अपेक्षित है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी समिट में शिरकत करेंगे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय चावल व्यापार केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Advertisement




