Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

ईडी की गिरफ्तारी के बाद HC पहुंची सौम्या चौरसिया, लगाई जमानत याचिका

रायपुर।  CG Liquor Scam Case: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी की गिरफ्तारी के बाद अब सौम्या चौरसिया ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। वहीं आज पहली सुनवाई हुई, लेकिन मामला आगे के लिए टल गया। अब कल 7 जनवरी को जमानत याचिका पर अगली सुनवाई होगी।

बता दें कि, सौम्या चौरसिया फिलहाल केंद्रीय जेल रायपुर में बंद हैं। ईओडब्ल्यू के प्रोडक्शन वारंट पर 8 जनवरी को सुनवाई होगी, वहीं इस 2,880 करोड़ के शराब घोटाले का ट्रायल 13 जनवरी से शुरू हो सकता है।

 CG Liquor Scam Case: मालूम हो की ED ने 16 दिसंबर को सौम्या चौरसिया को 7 घंटे की पूछताछ के बाद देर शाम गिरफ्तार किया गया था और 17 दिसंबर को ED की स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। जहां पूछताछ में मिले जवाबों के आधार पर रिमांड पर भेजा गया था।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close