[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पटेल समाज ने सब्जी वितरण कर दिया शाकाहार का संदेश, गृहमंत्री, सांसद, विधायक सहित गणमान्य नागरिकों ने की सराहना

रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के घड़ी चौक रायपुर में आज माता शाकम्भरी जयंती के अवसर पर समाज को शाकाहार अपनाने और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भव्य सब्जी दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ मरार पटेल समाज के तत्वाधान में माता शाकम्भरी के प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गृहमंत्री विजय शर्मा, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वयं आम नागरिकों को सब्जी वितरित कर इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने शाकाहार को प्रोत्साहित करने में समाज की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि, परंपरागत सब्जी-भाजी की खेती को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सहकारिता के माध्यम से व्यापार विस्तार करने और सब्जियों को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज निर्माण की दिशा में पहल करने का आह्वान किया।

Raipur News: समाज के जिलाध्यक्ष ईश्वर पटेल की मांग पर गृहमंत्री ने मूर्ति स्थापना की घोषणा भी की।सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि माता शाकम्भरी का संदेश आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है। समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि विगत 6 वर्षों से पटेल समाज द्वारा शाकम्भरी जयंती के अवसर पर घड़ी चौक रायपुर में प्रसाद स्वरूप फल एवं सब्जी का वितरण किया जा रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close