Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सीएम साय की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, VB-G RAM G योजना जन जागरण अभियान को लेकर कर रहे संबोधित

रायपुर। VB-G RAM G PC: VB-G RAM G योजना जन जागरण अभियान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। यह पीसी भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हो रही है। इस दौरान बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौके पर मौजूद है।

अपने संबोधन में सीएम साय ने कहा कि, देश के किसान, मजदूर मोदी सरकार की प्राथमिकता है। पहले कार्यकाल में हर घर में बिजली, जन धन खाता, शौचालय समेत कई योजना चलाई गई। उन्होंने कहा कि, गरीब किसान और मजदूर के प्रति पीएम मोदी की आत्मीयता झलकती है। वहीं अब वे विकसित भारत VB- G RAM G योजना लेकर आए हैं।

VB-G RAM G PC: सीएम साय ने बताया कि, मनरेगा में 100 दिन था जिसे 125 दिन रोजगार किया जा रहा है। अब सात दिनों के अंदर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित होगी। समय पर भुगतान नहीं हुआ, तो अधिक भुगतान करना पड़ेगा। पहले कृषि के समय मनरेगा के काम के समय मजदूर नहीं मिलता था, इसलिए कृषि के समय 60 दिन मनरेगा का काम नहीं चलेगा। इससे खेती के काम के लिए भी भरपूर मजदूर मिलेंगे।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close