[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी में हिट एंड रन का मामला, विधायक के बेटे ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल हुआ युवक

रायपुर। Raipur Hit and Run: राजधानी रायपुर से आए दिन सड़क हादसे की खबर सामने आती रहती है। ऐसे ही बीती रात और हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है। जहां कार सवार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा अग्रसेन धाम के पास रात 2 बजे की है। जहां एक तेज रफ्तार हुंडई  कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला की कार पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और  भाजपा विधायक रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह की है।

Raipur Hit and Run: बताया गया कि, लक्की सिंह नशे में धुत होकर वाहन चला रहा था। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह के बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close