[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

15 हजार से ज्यादा FIR, 90 हत्या और 1442 चोरी, एक साल में अपराध की संख्या में आई कमी, SP ने पेश किया 2025 का क्राइम ब्यौरा

रायपुर। Raipur Yearly Crime Report:  रायपुर एसपी लाल उमेद सिंह ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजधानी रायपुर में अपराध की स्थिति को लेकर अहम आंकड़े साझा किए। जिसमें बताया गया कि, इस साल 2025 में रायपुर के सभी थानों में 15,885 एफ.आई.आर. दर्ज किये गये है, जबकि साल 2024 में कुल 17,703 एफ.आई.आर. दर्ज किये गये थे। वहीं इस साल हत्या के 90 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 85 प्रकरणों में कुल 167 हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। यानी बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष अपराध के मामलों में उल्लेखनीय कमी देखने को मिली है। इस वर्ष 2025 में हत्या के प्रयास के 97 मामलों में से 90 प्रकरणों में कुल 213 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है ।

अपराध में आई कमी

डकैती की घटनाओं पर बात करते हुए एसपी ने कहा कि, इस वर्ष डकैती के 07 प्रकरणों में से 06 प्रकरणों में 43 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए कुल 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । 2025 में लूट के 71 मामलों में से 137 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पिछले वर्ष 2024 में 73 मामले थे। इसमें 2.74 प्रतिशत की कमी आई है । चोरी के पिछले साल 2024 में 1497 मामले थे , इस साल 2025 में चोरी के 1442 प्रकरण दर्ज हुए हैं । इससे साफ है कि, चोरी की घटनाओं में भी कमी आई है। पुलिस लगातार विशेष अभियान चलाकर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं 2024 में बलवा के 87 मामले थे, जबकि इस साल 2025 में 82 मामले दर्ज किये गये हैं।

इसी प्रकार धोखाधड़ी के इस साल 2025 में 292 प्रकरण हैं। जबकि 2024 में 250 प्रकरण दर्ज हुए थे। वहीं इस साल 2025 में नारकोटिक एक्ट के कुल 271 प्रकरणों में कुल 445 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित मादक पदार्थ एवं घटना में प्रयुक्त वाहन , मोबाईल फोन एवं अन्य सामग्री जुमला कीमती लगभग 27839615 / – रूपये का जप्त किया गया है ।

Raipur Yearly Crime Report:  वहीं बीएनएस रिपोर्ट का हवाला देते हुए एसपी ने माना कि कुल अपराध के आंकड़ों में कहीं-कहीं मामूली बढ़ोतरी दिखती है, लेकिन राहत की बात यह है कि राजधानी रायपुर में इस दौरान कोई बड़ी या गंभीर घटना सामने नहीं आई है। नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एसपी ने बताया कि 271 मामलों में 400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

 

Skip to PDF content
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close