रायपुर पुलिस ने की वर्ष 2025 के आपराधिक डेटा पेश,एसएसपी ने कहा पिछले साल से आपराधिक मामले पर आई हैं कमी

हिमांशु पटेल/प्रविंस मनहर/रायपुर -रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने आज मीडिया को संबोधित करते हुए राजधानी रायपुर में अपराध की स्थिति को लेकर अहम आंकड़े साझा किए। एसपी ने वर्ष 2024 और 2025 के अपराध मामलों की तुलना करते हुए बताया कि शहर में अपराध दर में कमी दर्ज की गई है। एसएसपी के मुताबिक, वर्ष 2024 में राजधानी रायपुर में कुल 17 हजार आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 15 हजार रह गई है। यानी बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष अपराध के मामलों में उल्लेखनीय कमी देखने को मिली है।
हत्या के मामलों पर जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक कुल 52 हत्या के मामले दर्ज किए गए हैं,जो वर्ष 2024 की तुलना में कम हैं। उन्होंने इसे राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिहाज से एक सकारात्मक संकेत बताया। चोरी की घटनाओं पर बात करते हुए एसपी ने कहा कि वर्ष 2024 में 1500 से अधिक चोरी की घटनाएं सामने आई थीं, जबकि 2025 में अब तक 1443 चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं। इससे साफ है कि चोरी की घटनाओं में भी कमी आई है। पुलिस लगातार विशेष अभियान चलाकर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है।
वहीं बीएनएस रिपोर्ट का हवाला देते हुए एसपी ने माना कि कुल अपराध के आंकड़ों में कहीं-कहीं मामूली बढ़ोतरी दिखती है, लेकिन राहत की बात यह है कि राजधानी रायपुर में इस दौरान कोई बड़ी या गंभीर घटना सामने नहीं आई है।नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एसपी ने बताया कि 271 मामलों में 400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।




