छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
13 जनवरी से शुरू होगा शराब घोटाले का ट्रायल, सौम्या चौरसिया की पेशी भी बढ़ी
रायपुर। CG Liquor Scam Case: शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल आज जेल से रिहा हो गए हैं। जिसे लेकर परिवार और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। वहीं इस खबर से जुड़ी इस वक्त एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। जिसमें इस 2,880 करोड़ के शराब घोटाले का ट्रायल 13 जनवरी से शुरू होगा।
CG Liquor Scam Case: वहीं बताया गय कि, अंतिम चालान में सभी 91 आरोपियों की सुनवाई होगी। इसके साथ ही सौम्या चौरसिया की पेशी भी 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। कोर्ट ने सौम्या को दोबारा जेल भेज दिया है। उन्हें 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। सौम्या चौरसिया के बयान के बाद ईओडब्ल्यू के केस में बंद पूर्व आबकारी आयुक्त निलंबित आईएएस निरंजन दास को ईडी ने गिरफ्तार किया है। जो कल कोर्ट में पेश होंगे।
Advertisement




