Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी पर गिरी गाज, पार्टी ने पद मुक्त कर कारण बताओ नोटिस किया जारी

रायपुर। Congress Spokesperson Vikas Tiwari: झीरम घाटी की घटना पर बयानबाजी करना कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी को भारी पड़ गया। उनके इस बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई हुई है, उन्हें पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर लिखित जवाब देने को कहा गया।

दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी ने बीते दिनों झीरम घटना को लेकर भाजपा नेताओं सहित भूपेश बघेल और कवासी लखमा का नार्को टेस्ट कराए जाने का जिक्र किया था। जिसे पार्टी ने अनुशासनहीनता माना। वहीं वरिष्ठ नेताओं का नाम मीडिया में जोड़कर प्रचारित करना भी पार्टी लाइन का उल्लंघन माना गया।

Congress Spokesperson Vikas Tiwari: पार्टी ने कहा कि, झीरम घाटी की घटना भाजपा की सरकार में हुई है और इसकी जिम्मेदारी भाजपा सरकार पर है। जिसे लेकर कांग्रेस इसे पीड़ित परिवार एवं प्रदेश की जनता के साथ मिलकर उजागर करने में जुटी है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर प्रभारी महामंत्री मलकित सिँह गेंदू ने आदेश जारी किया और विकास तिवारी को पद मुक्त करते हुए तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस भी जारी किया है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close