नए साल से पहले इंदौर में हाहाकार, दूषित पानी पीने से 7 बच्चों की मौत, 100 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

इंदौर। Indore News: मध्यप्रदेश का इंदौर शहर जो देश के सबसे साफ सुथरे शहरों में पहले नंबर पर है। इसी शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दूषित पानी पीने से 7 बच्चों की मौत हो गई है तो वहीं दर्जनों बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना को लेकर शहर में हंगामा मचा हुआ है तो वहीं घरों में डर का माहौल है। जिसे लेकर कांग्रेस ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है।
दरअसल, इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी घरों में आने की जानकारी बीते शुक्रवार को सामने आई. इस पानी को पीने से एक के बाद एक 7 लोगों की जान चली गई है। वहीं इस मामले पर DM शिवम वर्मा ने कहा कि, इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर निरंतर पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। 149 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनका इलाज जारी है। सर्वे टीम घर-घर जाकर सर्वे भी कर रही है। यहां के वॉटर सप्लाई के AE और यहां के ZO(क्षेत्रीय अधिकारी) को सस्पेंड किया गया है और उपयंत्री की सेवा समाप्त की गई है। मामले में एक जांच समिति भी बनाई गई है।”
Indore News: वहीं इस मामले पर कांग्रेस ने कहा कि, ‘देश के सबसे साफ शहर इंदौर में हुई मौते सरकार की घोर लापरवाही को उजागर करती है। उक्त घटना की जांच के लिए पाँच सदस्यीय समिति का गठन किया है जो शीघ्र ही संयुक्त रूप से इंदौर पहुंच कर पीड़ित परिवारों से भेंट करेगी।’





