[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

फार्म हॉउस में चल रहा था लाखों का जुआ, ड्रोन के जरिए की गई पेट्रोलिंग, छापेमारी से जुआरियों में मचा हड़कंप

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: शहर में अवैध जुआ और शराब पार्टी अंकुश लगाने के लिए रायपुर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फार्म हाउस में जुआ खेलते हुए 16 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, वाहन, मोबाइल फोन और ताशपत्ती सहित लगभग 31 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

जानकारी के अनुसार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि, थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत स्थित “हंसी खुशी फार्म हाउस” में अवैध गतिविधियों के साथ ताशपत्ती से जुआ खेला जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम द्वारा ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा गया कि, फार्म हाउस के भीतर कुछ लोग रुपये-पैसे की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।

रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सुरेश साहू, नागेंद्र कुमार वर्मा, गोविंद कुमार, इशू देव वर्मा, देवेंद्र यादव, प्रेमशंकर धीवर, नारायण ढीमर, कैलाश चतुर्वेदी, कृष्णा गेंदरे, राजेंद्र कुमार साहू, सुरेंद्र कुमार, डोमन निषाद, नेतराम साहू, सौरभ राजपूत, गुरुप्रीत सिंह और सूरज साहू शामिल हैं।  सभी आरोपी रायपुर और दुर्ग जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से ₹2,12,600 नगद, 02 चारपहिया वाहन, 08 दोपहिया वाहन, 17 मोबाइल फोन एवं ताशपत्ती जब्त की गई। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹31 लाख बताई गई है।

Raipur News: पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना मुजगहन में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इसके साथ ही जिस फार्म हाउस में जुआ खेला जा रहा था, उसके मालिक के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए भविष्य में भी इस तरह की सघन कार्रवाई जारी रहेगी। आउटर इलाकों के फार्म हाउसों, ढाबों और रिसॉर्ट्स पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close