Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

त्रिपुरा के विधानसभा स्पीकर का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

त्रिपुरा। Biswa Bandhu Sen Passes Away: राजनीतिक गलियारों से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुरा विधानसभा के अध्यक्ष बिस्व बंधु सेन का निधन हो गया। उन्होंने आज 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन से हर कोई दुखी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, असम के मुख्यमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ कई लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिस्व बंधु सेन को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद बेंगलुरु के एक नीजि अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर शनिवार को त्रिपुरा लाया जाएगा। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है।

Biswa Bandhu Sen Passes Away:पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, ‘त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष श्री विश्व बंधु सेन जी के निधन से दुख हुआ। उन्हें त्रिपुरा की प्रगति को बढ़ावा देने के प्रयासों और कई सामाजिक कारणों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति’

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close