आतंक का अंत निकट, मुठभेड़ में मारा गया नक्सली कमांडर गणेश उईके, 1 करोड़ का था इनाम
सुकमा। Naxalite Ganesh Uikey Encounter: सरकार की नक्सल उन्मुलन नीति से प्रभावित होकर नक्सली लगातार समर्पण कर रहे हैं। वहीं लगातार सुरक्षाबलों के लगातार प्रयासों की वजह से भी नक्सलवाद का अंत हो रहा है। इस साल 2025 में कई बड़े नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया तो बहुत से नक्सली मुठभेड़ में मारे गए। जिसमें माड़वी हिड़मा जैसे कई कुख्यात नक्सलियों के नाम शामिल थे। वहीं एक बार सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जहां कुख्यात इनामी नक्सली गणेश उइके समेत चार माओवादियों को मार गिराया है।
दरअसल, ओडिशा के कंधमाल जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़े एंटी-नक्सल ऑपरेशन में 1 करोड़ से अधिक का इनामी नक्सली गणेश उइके समेत चार नक्सली मारे गए। उड़ीसा स्पेशल फोर्स SOG, CRPF और BSF की संयुक्त टीमों ने चाकापाड़ इलाके के राम्पा जंगलों में यह कार्रवाई की। मुठभेड़ में दो महिलाएं समेत चार नक्सलियों के शव बरामद हुए।
Naxalite Ganesh Uikey Encounter: बता दें कि, बीती रात से चली मुठभेड़ में जवानों ने गणेश उइके को घेराबंदी कर ढेर किया। इस दौरान मौके से दो INSAS राइफल और एक 303 राइफल बरामद की गईं। SOG की 20 टीमें और CRPF की 3 टीमें ऑपरेशन में शामिल रही। उड़ीसा पुलिस के DIG ऑपरेशंस अखिलेश्वर सिंह और कंधमाल SP पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस सफलता से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत होगी। गणेश उइके जैसे बड़े नक्सली का सफाया नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार है।



