[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

गैंगस्टर मयंक सिंह 4 दिन की रिमांड पर, PRA एजेंसी में हुई फायरिंग को लेकर पुलिस करेगी पूछताछ

रायपुर। Gangster Mayank Singh: कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को आज कड़ी सुरक्षा के बीज झारखंड से रायपुर लाया गया। क्राइम ब्रांच दफ़्तर से पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया । जहां उसे 4 दिन की रिमांड पर भेजा गया। इस दौरान उससे श्याम नगर स्थिति PRA एजेंसी में हुई फायरिंग को लेकर पूछताछ की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, मयंक सिंह PRA ग्रुप के दफ़्तर पर फायरिंग मामले में आरोपी है। जो सोशल मीडिया पर कारोबारियों को धमकी देता था। वहीं आज तेलीबांधा थाना में दर्ज फायरिंग मामले में मयंक सिंह को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 4 दिन की रिमांड पर लिया है। इस दौरान पुलिस ने 4 दिन तक उससे पूछताछ करेगी। बताया गया कि, मंयक सिंह को अब 27 दिसम्बर को पेश किया जाएगा। PRA एजेंसी में हुई फायरिंग को लेकर अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Gangster Mayank Singh:  मयंक सिंह तेलीबांधा शूटआउट मामले में लंबे समय से वांटेड था। वह अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का अहम सदस्य है और लॉरेंस–अमन साव गैंग के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाता था। मयंक वर्तमान में झारखंड जेल में बंद था। जिसे आज रायपुर लाया गया था।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close