राजधानी के मैग्नेटो मॉल में सर्व समाज ने मचाया उत्पात, क्रिसमस की सजावट पर भड़के प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़
रायपुर। Magneto Mall Viral Video: कांकेर जिले के बड़े तेवड़ा गांव में धर्मांतरण से जुड़े मामले और एक धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफन को लेकर उपजे विवाद के बाद हालात सियासी और सामाजिक रूप से गर्मा गए हैं। स्थानीय जनजाति समाज पर कथित हमले के विरोध में सर्व समाज छत्तीसगढ़ ने आज 24 दिसंबर को प्रदेशव्यापी बंद का आह्वान किया है। वहीं इस दौरान मैग्नेटो मॉल में सर्व समाज ने जमकर हंगामा किया। जहां क्रिसमस की तैयारी को लेकर हुई सजावट को प्रदर्शनकारियों ने तहस-नहस किया। इसके साथ ही मॉल के अंदर और भी तोड़फोड़ की गई।
जानकारी के अनुसार, रायपुर के मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस आयोजन किया जा रहा था। जिसले लेकर मॉल में सजावट की गई थी। इस दौरान हिंदू संगठनों से जुड़े कुछ कार्यकर्ता मैग्नेटो मॉल पहुंचे और वहां क्रिसमस से जुड़ी सजावट और कार्यक्रमों पर आपत्ति जताने लगे। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया और कुछ प्रदर्शनकारी भड़क गए और मॉल परिसर में तोड़फोड़ की। जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल स्थिति सामन्य बताई जा रही है।
Magneto Mall Viral Video: बता दें कि, आज सर्व समाज ने छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया था। सुबह से ही इस बंद का असर देखने को मिला। जहां राजधानी रायपुर के जयस्तम्भ चौक, शास्त्री बाजार, एमजी रोड, कटोरा तालाब समेत शहर के लगभग सभी प्रमुख बाजार पूरी तरह बंद नजर आए। सुबह से ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों के शटर नहीं खुले, जिससे आम जनजीवन पर बंद का असर साफ दिखाई दिया। वहीं, हिंदू संगठनों ने रैली निकालकर व्यापारियों से बंद को सफल बनाने की अपील की। चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी भी सुबह से सड़कों पर उतरकर बाजार बंद कराने में जुटे रहे।




