छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
जनवरी में होगा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन, प्रदेश के 239 टॉपर्स होंगे सम्मानित, दी जाएगी प्रोत्साहन राशि
रायपुर। State-Level Awards Ceremony: छत्तीसगढ़ सरकार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को नए साल में सम्मानित करेगी। यह राज्य स्तरीय समारोह जनवरी के दूसरे सप्ताह में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के तत्वावधान में आयोजित होगा। जिसमें वर्ष 2024 और 2025 के कुल 239 टॉपर्स को सम्मान मिलेगा।
State-Level Awards Ceremony: वहीं इस आयोजन में प्रत्येक टॉपर को प्रोत्साहन राशि के रूप में 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस बार छात्राओं की संख्या छात्रों से ज्यादा है। इस सम्मान से छात्रों में शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा और उत्साह बढ़ेगा। राज्य सरकार द्वारा मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए यह पहल की जा रही है। पहले भी टॉपर्स को 1.25 लाख से 2 लाख तक की राशि दी जाती रही है।
Advertisement




