छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक, पड़ रही कड़ाके की ठंड, प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल असर देखने को मिल रहा है। रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तो वहीं कई इलाकों में घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। अगले दो दिनों तक सरगुजा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों और बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है।
इसके अलावा, अगले तीन दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री कम होगा, जबकि मध्य और दक्षिणी इलाकों में तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा । मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और देर रात कोहरे व ठंड का असर बना रहेगा।
CG Weather Update: वहीं रायपुर में अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर आगामी दो दिनों तक घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है।




