Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पीलिया से पीड़ित व्यक्ति ने काटा खुद का गला, इलाज के दौरान हुई मौत, मानसिक रूप से था परेशान

अंबिकापुर। Ambikapur Suicide News: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत धरमजयगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पीलिया (जॉन्डिस) की गंभीर बीमारी से जूझ रहे 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने कथित तौर पर अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद उसे लहूलुहान हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान धरमजयगढ़ निवासी के रूप में हुई है। परिवार और स्थानीय लोगों के अनुसार, वह लंबे समय से पीलिया की बीमारी से ग्रस्त था, जिसके कारण शारीरिक और मानसिक रूप से काफी परेशान था।

Ambikapur Suicide News: बीमारी के बढ़ते असर और दर्द से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close