Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

अब रायपुर से बिलासपुर की यात्रा होगी आसान, छत्तीसगढ़ को मिलेगा प्रदेश का पहला 8 लेन रोड, परियोजना के लिए DPR तैयार

रायपुर। Chhattisgarh 8 Lane Road: रायपुर-बिलासपुर हाईवे को सिमगा तक प्रदेश का पहला 8 लेन रोड बनेगा। इससे बनाने का डीपीआर तैयार हो गया है। यह 126 किलोमीटर लंबी परियोजना यातायात दबाव कम करेगी और बिलासपुर सफर में आधा घंटा समय बचेगा। 1000 करोड़ रुपये की लागत से 3 वर्ष में सड़क चौड़ीकरण पूरा करने का लक्ष्य है।

रायपुर से सिमगा तक मौजूदा सड़क को 8 लेन में बदला जाएगा, जिसमें जमीन अधिग्रहण की जरूरत नहीं पड़ेगी। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह छत्तीसगढ़ का पहला ऐसा प्रोजेक्ट होगा। यातायात सुगम होगा, यात्रा का समय घटेगा और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह रायपुर-धनबाद आर्थिक कॉरिडोर का हिस्सा है, जहां अन्य खंडों पर भी काम चल रहा है।

Chhattisgarh 8 Lane Road: बता दें कि, रायपुर-बिलासपुर मार्ग प्रदेश का सबसे व्यस्त सड़क मार्ग माना जाता है। इस सड़क से रोजना करीब 40 से 45 हाजार वाहन गुजरते हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या हल्के वाहनों की होती है। वहीं इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य यातायात का दबाव कम करना और औद्योगिक परिवहन को आसान बनान है।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close