Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नवा रायपुर अटल नगर बनेगा नया तहसील, 39 गांव होंगे शामिल, छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रस्ताव प्रकाशित

रायपुर। Raipur News: नवा रायपुर अटल नगर को नई तहसील बनाने का प्रस्ताव उठाया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ राजपत्र में नई तहसील बनाने प्रस्ताव प्रकाशित कर दिया है। यह प्रस्ताव छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 13 के तहत लाया गया है, जिसके जरिए तहसील की सीमाओं में परिवर्तन और नई तहसील के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

बता दें कि, इसमें रायपुर, मंदिर हसौद, गोबरा नवापारा और अभनपुर के गांव शामिल होंगे। नई तहसील में 6 राजस्व निरीक्षक मंडल और 20 पटवारी हल्कों के 39 गांव होंगे। अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से 60 दिनों के अंदर इस प्रस्ताव पर आपत्ति या सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें इच्छुक नागरिक सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, कैपिटल कॉम्प्लेक्स, नवा रायपुर अटल नगर को लिखित रूप में आपत्ति या सुझाव भेज सकते हैं।

Raipur News: इस अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार ने रायपुर जिले में एक नई तहसील गठित करने और उसकी सीमाएं निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा है। वहीं नई तहसील के गठन से स्थानीय लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ जल्दी और सहज रूप में मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close