[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सरकार के दो साल पूरे, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने जनता के सामने रखा 2 साल का रिपोर्ट कार्ड

रायपुर। Raipur News: आज उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन प्रदेश में उपलब्धियों को लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा करते हुए बताया संरचनात्मक सुधारों का असर अब ज़मीन पर साफ दिखने लगा है। उन्होंने बताया कि राज्य न सिर्फ निवेश आकर्षित कर रहा है, बल्कि उन्हें तेज़ी से अमल में भी ला रहा है। नवंबर 2024 से अब तक छत्तीसगढ़ को 18 क्षेत्रों में 27.83 लाख करोड़ रुपये के 219 निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनसे करीब 1.5 लाख रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

मंत्री ने बताया कि, अब निवेश केवल रायपुर तक सीमित नहीं हैं। 21 प्रतिशत प्रस्ताव आदिवासी बहुल बस्तर संभाग में, 33 प्रतिशत रायपुर संभाग में और 46 प्रतिशत बिलासपुर, दुर्ग व सरगुजा संभागों में हैं। लगभग आधे निवेश सेमीकंडक्टर, एआई डेटा सेंटर, फूड प्रोसेसिंग, आईटी, फार्मा और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में हैं।

अब तक 6,063 करोड़ रुपये की 9 बड़ी परियोजनाएं शुरू हो चुकी हैं, जिनसे 5,500 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। वहीं 109 परियोजनाएं उन्नत चरण में हैं, जो जल्द ही 87 हजार से ज्यादा नौकरियां देंगी। प्रमुख परियोजनाओं में पोलिमेटेक की सेमीकंडक्टर यूनिट, रेकबैंक का एआई डेटा सेंटर पार्क, अल्ट्राटेक सीमेंट और आदित्य बिड़ला समूह का सोलर प्लांट शामिल हैं।

Raipur News: मंत्री देवांगन ने कहा कि, पारदर्शी नीतियों, सिंगल विंडो सिस्टम और तेज़ स्वीकृतियों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ आज वास्तविक परियोजनाओं, वास्तविक रोजगार और वास्तविक बदलाव की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close