‘भगवान राम मुस्लिम थे, हिन्दू नहीं’, TMC विधायक मदन मित्रा के विवादित बयान से मचा बवाल, भड़की BJP
MLA Madan Mitra On Lord Rama: पश्चिम बंगाल के सत्तारुढ़ पार्टी टीएमसी विधायक मदन मित्रा के एक बयान के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने भगवान राम को मुस्लिम बताया है। जिसके बाद कुछ लोग उनके इस बयान की आलोचना भी कर रहे हैं।
दरअसल, टीएमसी विधायक मदन मित्रा ने एक कार्यक्रम के दौरान बांगलादेशी में भाषण देते हुए कहा कि, ‘भगवान श्री राम मुस्लिम थे, हिंदू नहीं’। उनके इस विवादित बयान वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं इस पर बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि, यह हमारी संस्कृति और इतिहास का अपमान है। अपमानजनक दावा कि ‘प्रभु श्री राम मुस्लिम थे, हिंदू नहीं’ हिंदू धर्म का जानबूझकर किया गया अपमान है। तृणमूल कांग्रेस इस स्तर तक गिर गई है। हिंदू आस्था पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।
MLA Madan Mitra On Lord Rama: उन्होंने ये भी कहा कि, वोट बैंक को खुश करने के लिए सस्ती उकसावे वाली हरकतें करे हैं। ममता बनर्जी की TMC की एकमात्र प्राथमिकता वोट बैंक को खुश करना है! ऐसे बयान सिर्फ़ अज्ञानता से नहीं आते, बल्कि ममता बनर्जी के राजनीतिक संरक्षण और चुप्पी से आते हैं। जब ममता चुप रहती हैं, तो यह साफ़ हो जाता है कि इस अपमान को उनकी मंज़ूरी है। वहीं पश्चिम बंगाल की बीजेपी ने भी निशाना साधा और कहा कि, ऐसा लगता है कि टीएमसी नेता हिंदू देवी-देवताओं और हिंदू मान्यताओं का अपमान किए बिना नहीं रह सकते।




