रायपुर स्टेशन के बाहर कोकीन के साथ पकड़ाया युवक, लाखों में आंकी गई कीमत, जताई गई नए साल के जश्न में खपाने की आशंका
रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिस ने एक युवक नशीला पदार्थ के साथ पकड़ा है। बताया गया कि,गंज थाना पुलिस ने युवक को करीब 16.56 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा। जिसकी कीमत लाखों में आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक कोकीन को खपाने की फिराक में रेलवे स्टेशन के पास घूम रहा था। इस दौरान पुलिस ने पकड़ा। जब्त 16.56 ग्राम कोकीन की कीमत करीब 80 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी से पूछताछ जारी है।
Raipur News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ये गंज थाना क्षेत्र का मामला है और ये कोकीन नए साल के जश्न में खपाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आरोपी ने नशे की इस खेप को कहां से मंगाया और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इस बारे में पुलिस अभी जांच कर रही है।




