छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
राजधानी में नए साल से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, फार्म हाउस पार्टी में छापा, नशे में धुत मिले कई युवक-युवती
रायपुर। CG Farm House Party Raid: राजधानी रायपुर में पुलिस ने नए साल से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए विधानसभा इलाके में स्थित एक फार्म हाउस पार्टी में दबिश दी। इस दौरान दर्जनों युवक युवतियां नशे में धुत मिलें। जिन्हें गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, विधानसभा इलाके में स्थित JD फार्म हाउस में प्राइवेट पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में युवक-युवतियां मिलाकर कुल 21 लोग शामिल हुए थे। जहां नशीले पदार्थों का सेवन किया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और विधानसभा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने फार्म हाउस को घेरकर छापेमारी की।
CG Farm House Party Raid: बताया गया कि, सभी युवक-युवतियां रायपुर और आसपास के निवासी है। प्रारंभिक जांच में सभी नशे की स्थिति में पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की।
Advertisement




