धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफनाने का मामला, क्षेत्र में धारा 144 लागू, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
अंतागढ़। Antagarh News: अंतागढ़ ब्लाक के बड़े तेवड़ा में शव दफनाने को लेकर हुआ विवाद अभी तक नहीं सुलझ सका है। बता दें तेवड़ा के सरपंच के पिता की मृत्यु के बाद सरपंच ने अपने पिता के शव को अपनी जमीन में दफना दिया, क्योंकि सरपंच का परिवार धर्मांतरित हो चुका है। इसलिए गांव वालों ने ग्राम तेवड़ा में उसके शव को दफनाने का विरोध किया। जिसके बाद आमाबेड़ा क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई।
बता दें कि, कल शाम से चल रहे घटनाक्रम के बाद आज सुबह दोनों पक्षों में मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई। अभी भी लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों पक्षों में हुए मारपीट की घटना के बाद दोनों समुदाय के कुछ लोगों को स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट किया गया है। दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लिए देर शाम तक बैठे हुए हैं।
Antagarh News: वहीं तेवड़ा पंचायत पुलिस छावनी की तरह बन गया है। जिले के सभी बड़े प्रशासनिक अधिकारी मौके पर उपस्थित हैं। डीआरजी सहित बस्तर टाइगर जिला पुलिस बल ने क्षेत्र को छावनी में बदल दिया है। दोनों समुदाय के लोगों के भारी संख्या में जमा होने की जानकारी है। वहीं आज सांसद भोजराज नाग घटना स्थान जाएंगे। जिससे की मामला तनावपूर्ण बना हुआ है।




