[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर के इस ढाबे में युवक की सरेआम हत्या, सीने में चाकू घोंप कर उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप

रायपुर। Raipur Kharora Murder News: राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र पास हत्या की वारदात सामने आई है। जहां किंग ढाबा के पास एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया । वहीं सूचना मिलते ही देर रात ASP ग्रामीण,ASP क्राइम समेत एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, शिव कुमार नामक युवक अपने 11 साथियों के साथ ढाबे में पार्टी कर रहा था, सभी सिलतरा आबकारी वेयरहाउस में काम करते हैं और कोदवा सासा पलारी के निवासी हैं। देर रात ढाबे के बाहर शराब पीते समय बाइक सवार तीन अज्ञात लुटेरों ने पहले बलौदाबाजार जाने का रास्ता पूछा, फिर मोबाइल लूटने की कोशिश की। जिसके बाद बाइक सवार एक युवक ने मृतक का मोबाइल लुटने की कोशिश की।  विरोध पर एक ने सीने में चाकू मार दिया, जिससे शिव कुमार की मौके पर मौत हो गई।

Raipur Kharora Murder News: वहीं घटना की सूचना पर ASP ग्रामीण, ASP क्राइम और FSL टीमें मौके पर पहुंचीं। जिले भर में नाकेबंदी, वाहन चेकिंग और CCTV फुटेज की जांच चल रही है, जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close