Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, प्रदेशभर में कल बंद रहेंगी सभी शराब की दुकानें, खोलने पर होगी सख्त कार्रवाई

रायपुर।  Liquor Shop Closed: छत्तीसगढ़ में शराब के शौकीनों के लिए एक बड़ी खबर है। जहां कल सभी शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेगी। दरअसल कल 18 दिसंबर 2025 को गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। यह ड्राई डे राज्य सरकार के आबकारी नीति के तहत घोषित किया गया है। सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, संलग्न अहाते और मद्य भंडार पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।

Liquor Shop Closed:  वहीं बंद के दौरान मदिरा का क्रय-विक्रय, परिवहन या परोसना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई जैसे जुर्माना या अन्य दंड सुनिश्चित किया जाएगा, जिसमें होटल, ढाबे और निजी आयोजनों पर भी नजर रखी जाएगी। इस दौरान अगर कोई शराब पीते या पिलाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close