सदन में गूंजा हसदेव का मुद्दा, विपक्ष ने लाया स्थगन प्रस्ताव, सदन के गर्भगृह में पहुंचे कांग्रेस के 32 सदस्य निलंबित
रायपुर। CG Vidhansabha Satra Day 3: विधानसभा की कार्यवाही के बीच विपक्ष ने हसदेव जंगल की कटाई को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाया और हंगामा व नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी विधायक सदन के गर्भगृह में पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने हसदेव अरण्य में खनन और पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, हसदेव में, तमनार में, बस्तर में जबरन पेड़ों की कटाई हो रही है।
उन्होंने कहा कि, हमने जो प्रस्ताव पारित किया था उसे कूड़े में डाल दिया गया। पुलिस बल लगाकर छावनी बनाकर कटाई की जा रही है। लोग अब सरकार और पुलिस से डरने लगे हैं। जिस पर उमेश पटेल ने कहा कि, बिना अनुमति के पेड़ कटाई हो रही है, पेशा कानून के अंतर्गत आता है जबकी, जनसुनवाई फर्जी तरीके से हुआ। अवैध तरीके से 15 मिनट में जन सुनवाई कर लिया गया।
वहीं कांग्रेस विधायक लालजीत सिंह ने कहा कि, जबरन जमीनें छीनी जा रही है। अधिसूचित क्षेत्र में कानून का उल्लंघन हो रहा। तो वहीं कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने भी कहा कि, भाजपा सरकार बनने के बाद आदिवासी दुखी और परेशान है। खनन के नाम जबरन पेड़ काटे जा रहे हैं।
CG Vidhansabha Satra Day 3: वहीं स्थगन प्रस्ताव सत्तापक्ष के जवाब के बाद अग्राह्य। जिसके बाद विपक्ष के सदस्यों ने गर्भगृह में आकर नारेबाजी की और चरणदास महंत और भूपेश बघेल के नेतृत्व प्रदर्शन में जंगलों की कटाई पर स्थगन पर चर्चा कराने मांग को लेकर हंगामा किया। जिसके बाद गर्भगृह में आए कांग्रेस के 32 सदस्य निलंबित किए गए।




