Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कांग्रेस विधायक हर्षिता बघेल ने डिप्टी सीएम से पूछे सवाल, 2023-24 से अब तक निर्मित की गई सड़कों में मुआवजा की कितनी राशि है लंबित

रायपुर। CG Vidhansabha Shitkalin Satra 2025: विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायक हर्षिता बघेल ने सड़कों की मरम्मत के सवाल उठाए। जिसमें उन्होंने कहा कि, पूछा 2023- 24 से अब तक निमित की गई सड़कों में कितनी मुआवजा की राशि लंबित है और मरम्मत योग्य सड़कों के लिए कितनी राशि स्वीकृत हुई है?

इन सबके जवाब में मंत्री अरुण साव ने कहा कि, डोंगरगढ़ में दो निर्मित सड़क पर 23 करोड़ 94 लाख की मुआवजा राशि लंबित है। जबकि, तीन सड़के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कोरनेट में शामिल हैं। वहीं इस पर विधायक हर्षिता बघेल ने पूछा कि,  कितनी सड़कों की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है और कितनी सड़कों का अधूरा है।

CG Vidhansabha Shitkalin Satra 2025:  हर्षिता बघेल के सवाल का मंत्री अरुण साव ने जवाब देते हुए कहा कि, दो सड़के बजट में शामिल प्रशासकीय स्वीकृति की कार्यवाही प्रक्रिया में है। 3 सड़को की निविदा लंबित है, मरम्मत प्रक्रिया में है। आने वाले समय में नविनकरण किया जाएगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close