Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़विधानसभा

विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, विधायक प्रणव मरपची ने सदन में उठाया GPM जिले में उच्च शिक्षण संस्थान का मुद्दा

रायपुर। CG Vidhan Sabha Winter Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। वहीं प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने GPM जिले में उच्च शिक्षण संस्थान का मुद्दा उठाया। जिसमें उन्होंने कहा कि, जीपीएम में कितने और कौन-कौन से उच्च शिक्षण संस्थान संचालित है? इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि,भविष्य के लिए क्या प्लान?

CG Vidhan Sabha Winter Session: वहीं विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची के सवालों का जवाब देते हुए विभागीय मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि, 4 उच्च शिक्षण संस्थान संचालित हैं और 4 अशासकीय भी संचालित हैं। जिसके बाद विधायक प्रणव मरपची ने महाविद्यालय की अव्यवस्था का मुद्दा उठाया।जिसमें  विभागीय मंत्री टंक राम वर्मा ने परीक्षण और समीक्षा की बात कही। इसके साथ ही कहा कि, साधन और उपलब्धता की जांच करके उचित निर्णय लेंगे।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close